Tuesday, May 27, 2008

कुछ सुपरहिट ब्लागों के नाम का करिश्मा

पिछले कुछ दिनों से बहुचर्चित, विख्यात, सबसे अधिक पढ़े देखे जाने वाले, सांस्कृतिक,साहिित्यक, आकर्षक, मनोरंजक ब्लॉगों के नाम का करिश्मा देखने की इच्छा हो रही थी। लेकिन उनकी सही स्पेलिंग्स के लिये उनके द्वारे जाना जरूरी था। सोचा मेला (ब्लॉगवाणी,नारद,चिट्ठाजगत) चला जाये एक ही जगह सभी झांकियॉं दिख जायेंगी। परंतु हुआ उल्टा। गये थे मेला देखने, दंगल गले पड़ गया। मानव मन है नहीं माना, उलझ कर रह गया तो रह गया। बिना एनाउंसमेंट के भी लग रहा था कि अगली कुश्ती फिर होगी। आखिर सभी पहलवान दमदार हैं हार तो किसी ने माननी ही नहीं है।

क्या होगा या अब तक क्या हुआ है देखने फिर फिर और फिर पहुंच गये। अपनी पोस्ट शुरू ही नहीं हो पाई। आज सोच लिया कि मेले ही नहीं जाना है, मेहनत थोड़ी अधिक होगी तो हो जाये। दिल ने कहा कि सीधे उड़नतश्तरी पर चलो, कई तो उसमें ही सवार मिल जायेंगे और देखो काम आसान हो गया। सबसे पहले उड़नतश्तरी के नाम का करिश्मा ही देखिये।

Udan tashtari संयुक्त अंक ३७ एकल अंक १

क्या बात है चचा! अंकों में भी नंबर १

Numerology में ३७ सौभाग्यशाली अंक है। इस अंक की अपनी शक्ति अति विशिष्ट है। हर प्रकार की साझेदारी, प्रेम दोस्ती और आकर्षण के लिये यह अंक अच्छा, शुभ और भाग्यवान माना जाता है। उड़नतश्तरी जिस ऊंंचाई पर आज चलायमान है उसके बारे में कुछ और कहना मेरी नादानी होगी। उड़न तश्तरी के बाद फुरसतिया पर निगाह गई।

Fursatiya संयुक्त अंक 27

संयुक्त अंक २७ एकल अंक ९ जैसे ही मंगल का अंक 9 देखा मैं डर गया कहीं अनूप जी नाराज न हो जायें। २७ का अंक क्रियात्मक बुिद्धमता से फल की प्राप्ति दर्शाता है, यह अधिकार, शक्ति और आज्ञा का संकेत देता है और प्रतीकों में इसे राजदण्ड के रूप में दर्शाया गया है। अर्थात सफलता के लिये अंक २७ उत्तम है। और फुरसतिया के करिश्मे फुरसत में हम देखते ही रहते हैं।

जब बात बड़े-बड़ों की चल रही हो और रवि रतलामी जी न हों ऐसा कैसे हो सकता है। देखिये करिश्मा

Ravi ratlami ka hindi blog

संयुक्त अंक 26+3+16+15 यानि 2+6+3+1+6+1+5=24 का अंक सौभाग्यशाली अंक है और अंक 37 वाली विशेषतायें अंक 24 में भी पाई जाती हैं। इस अंक में व्यक्ति को अपने काम की पूर्ति और सफलता के लिये अधिकारप्राप्त व्यक्तियों से सहायता मिलती है।

इसके बाद मैंने सागर नाहर जी के द्वारे दस्तक दी।

Dastak संयुक्त अंक 15

अंक 15 भी अंक 24 और 37 की तरह सौभाग्यशाली है। यदि इस अंक का सौभाग्यशाली मूल अंक से भी संबंध हो तो ऐसा संयुक्त अंक 15 कुछ अधिक ही लाभदायक होता है। अन्य व्यक्तियों को आकिर्षत करने में अंक 15 की बराबरी कोई दूसरा संयुक्त नहीं कर पाता। इसलिये इस अंक को चमत्कारिक माना जाता है।

संजय बैंगाणी जी की जोगलिखी को देखिये

Joglikhi संयुक्त अंक 23

संयुक्त अंक 23 का प्रतीक सिंह के शाही सितारे को माना जाता है। यह अंक भी उच्चाधिकारियों से संरक्षण तथा अपने से अधिक समर्थ व्यक्तियों से सहायता दिलाने में मददगार होता है। किसी भी तरह की योजनाओं की सफलता के लिये यह अंक भाग्यशाली होता है।

युनूस खान जी के साथ कुछ संगीत का लुत्फ उठाएं

Yunus khan ka hindi blog radiovani
21+13+3+16+15+28
2+1+1+3+3+1+6+1+5+2+8=33

33 अंक का प्रतीक अर्थ अंक 24 के समान है जो हम रवि रतलामी जी के ब्लॉग के बारे में पढ़ चुके हैं 24 का अंक सौभाग्यशाली अंक है और अंक 37 वाली विशेषतायें अंक 24 में भी पाई जाती हैं। इस अंक में व्यक्ति को अपने काम की पूर्ति और सफलता के लिये अधिकारप्राप्त व्यक्तियों से सहायता मिलती है। जरा शेरो-शायरी हो जाये

Sasta sher संयुक्त अंक 27 (फुरसतिया देखिये)

निर्मल आनंद के लिए

Nirmal Anand संयुक्त अंक 32

अंक 32 जादू के प्रभाव वाला अंक है। यह व्यक्तियों के समूह या राष्ट्रों से संबंधित है और इस अंक के बारे में हम ऊपर जोगलिखी में पढ़ ही चुके हैं अंक 23 और 32 एक समान प्रभाव वाले अंक होते हैं। और अंत में

Kissey kahen संयुक्त अंक 33

अंक 33 यानी लौट कर अंक 24 पर आ गये। जिसका वर्णन हम ऊपर रेडियो वाणी और रवि रतलामी जी के ब्लाग के बारे में पढ़ चुके हैं।

कई महानुभावों के मन में ये भाव जागृत हो सकते हैं कि उपरोक्त दिये गये नामों में कोई नाम ऐसा क्यों नहीं है जिसका नामांक गलत/बुरा/विपरीत निकलता हो। यहां मैं ये कहना चाहता हूं कि संयुक्त नामांक की अपनी महिमा है। जब मैंने कुछ चुनिंदा ब्लॉगों की स्पेलिंग से उनके नामांक निकालने प्रारम्भ किये तो कई नाम ऐसे आये जिनके मॉडरेटर बहुत अच्छा, बेहद प्रशंसनीय और अधिक पसंद किया जाने योग्य लिख रहे हैं परंतु उनके लिखे अनुसार उनके नाम की चर्चा ब्लॉग जगत में नहीं है। और कमाल की बात ये कि उन ब्लॉगों पर जाने वाले पाठकों की संख्या भी उंगलियों पर गिनी जाने लायक है। उनके ब्लॉग नाम न्यूमरोलॉजी के जोड़ने पर वास्तव में लेखन के अनुरूप नहीं थे। परंतु मैंने उन नामों का जिक्र अपनी इस पोस्ट में करते करते रोक दिया। अचानक मुझे बचपन में पढ़ी बूढ़े की पांच बातें कहानी और उसकी एक बात ``कभी किसी का दुल दुखाने वाली बात मत करो´´ याद आई। मैंने तुरंत उनके नाम इस पोस्ट से हटा दिये।

उपरोक्त ब्लॉग एकल अंक 1,5,6 और 9 अंक वाले हैं और यह अपने आप में आश्चर्यजनक है क्योंकि अंक 1 सूर्य, 5 बुध, 6 शुक्र और 9 मंगल से संबंधित हैं। और इनमें भी अंक 6 के ब्लाग अधिक हैं। न्यूमरोलॉजी में इन अंकों के संबंधित संयुक्त अंक बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं जबकि अंक 2,7,4,8 और 3 से संबंधित संयुक्त अंकों में अधिकतम सामान्य सफलता के लिये जाने जाते हैं।

अब एक निवेदन

उपरोक्त ब्लॉगों के सभी सम्माननीय ये सोच कर मेरे कान न खींचे कि सब नाम का ही करिश्मा है हम तो बेकार ही कुछ खास लिखने में अपना समय बरबाद कर रहे हैं।

इस मामले में मेरा मानना ये है कि ईश्वर ने आप सभी के और आप जैसे तमाम सफलतम ब्लॉगरों की लेखनी से प्रसन्न होकर उनके संयुक्त नाम भाग्यशाली रखवा दिये। यदि वो ऐसा नहीं करता तो ये विरोधाभाष होता और ईश्वर कभी गलती नहीं करता। इसलिये निरंतर लिखते रहें और हमें ज्ञान प्रदान करते रहें।

5 comments:

अनूप शुक्ल said...

अरे वाह! क्या खूब लिखा है। नाराजगी की क्या बात। हम तो खुश हुये जी! शुक्रिया।

रंजू भाटिया said...

रोचक लगा यह जानना ..मेरे ब्लाग के बारे में भी बताएँगे क्या कुछ ..शुक्रिया :)

संजय बेंगाणी said...

मेरे ब्लॉग को भाग्यशाली बनाने के लिए आभार :)

Santosh Inge said...

Hello, I am from Maharashtra. Can you please tell me a best book for learning Numerology?
Thanks

shamshad ahamad said...

Cheiro's Book of Numbers